• Wed. May 13th, 2026

समय-सीमा की बैठक : कलेक्टर मिश्रा ने की हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश…..

ByPreeti Joshi

Aug 12, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##अबिनाश मिश्रा, ##कलेक्टर, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अधिकारियों, #अधिकारी, #अभी-अभी, #अमानक खाद बीज, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #कलेक्टर मिश्रा, #किसानों, #खबरछत्तीसगढ़, #खाद की कालाबाजारी, #खाद बीज, #खाद-बीज की दुकानों, #खेती-किसानी, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #न्यूजछत्तीसगढ़, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विभिन्न विभागों, #समय सीमा की बैठक, #हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

धमतरी 12 अगस्त 2025

अमृत टुडे।  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों कामकाज की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि  जिले में खेती-किसानी का काम अब पूरे जोर पर है, ऐसे में किसानों को खाद-बीज की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित हो अधिकारी इस बात का ध्यान रखें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे खाद-बीज की दुकानों निरीक्षण कर खाद की कालाबाजारी, अमानक खाद बीज का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करें।  बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पूरी गरिमामयी ढंग से मनाया जाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को पूर्व में जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, वे इन कामों को समय पूर्व सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि देश के प्रति सम्मान प्रकट करने और स्वच्छता अभियान को घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सभी विकासखंडों में संचालित हो और प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जाये। कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों को वेबसाईट में वालेंटियर का पंजीयन और फोटोग्राफ्स-वीडियो समय पर अपलोड कराना सुनिश्चित करने कहा। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में अनेक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम, गतिविधियों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कार्यपालन अभियंता (विद्युत) से योजना की अद्यतन जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि निजी हाउसिंग सोसायटियों से संपर्क कर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएं। ’उन्होंने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का प्रतीक बनकर उभर रही है। राज्य सरकार की अतिरिक्त सहायता से उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी का लाभ मिल रहा है, जिससे सोलर पैनल लगवाना अब अधिक सुलभ और फायदेंमंद हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में ऑयल पॉम, औषधि पौधों, मिलेट्स, नारियल की खेती के लिए सभी विकासखंडों के बड़े किसानों को चिन्हांकित कर उन्हें प्रोत्साहित करने कहा।

कलेक्टर ने ब्लॉकवार कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी तहसील स्तर पर लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने कहा। कलेक्टर  मिश्रा ने खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी बैठक में कलेक्टर ने बताया कि धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को शासन की ओर से 11 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने ऐसे सभी किसानों की जानकारी उपलब्ध कराने कहा, जो धान के बदले दलहन-तिलहन या अन्य नगदी फसल लेते हैं। इसके साथ ही संबंधित किसानों के फसल का रकबा भी उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को दिए।

Leave a Reply