• Wed. Mar 25th, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया नालंदा परिसर का भूमिपूजन…..

ByPreeti Joshi

Aug 26, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, #250 सीटर लाइब्रेरी, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अरुण साव, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #उप मुख्यमंत्री, #उप मुख्यमंत्री अरुण साव, #कांकेर, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #नगर घड़ी चौक, #नालंदा, #नालंदा परिसर, #निर्माण, #न्यूजछत्तीसगढ़, #भूमिपूजन, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विधायक आशाराम नेताम, #सांसद भोजराज नाग, #सेंट्रल लायब्रेरी-सह-रीडिंग जोन, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

4.71 करोड़ की लागत से बनेगा 250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन

रायपुर, अमृत टुडे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर में नगर घड़ी चौक के पास नालंदा परिसर (सेंट्रल लायब्रेरी-सह-रीडिंग जोन) का भूमिपूजन किया। चार करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से इस 250 सीटर लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। सांसद भोजराज नाग और विधायक आशाराम नेताम भी इस दौरान उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नालंदा परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन करने के बाद कांकेरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों को स्वच्छता में रैंकिंग में सात अवॉर्ड प्राप्त हो चुके हैं जो नागरिकों की जागरूकता और नगरीय प्रशासन विभाग की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं।

श्री साव ने कार्यक्रम में बताया कि पिछले एक साल में प्रदेश भर के नगरीय निकायों को सात हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि आबंटित की गई है। कांकेर नगर पालिका को भी 21 करोड़ रूपए विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच कराकर युवाओं के साथ न्याय किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया जिससे प्रदेशभर के 300 से अधिक शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षक पदस्थ किए गए तथा 5 हजार एकल शिक्षकीय विद्यालयों में अध्यापकों की व्यवस्था की गई।

उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि ‘सिटी डेवलपमेंट प्लान’ के तहत आगे भी विकास कार्यों के लिए कांकेर जिले के नगरीय निकायों को पर्याप्त राशि दी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नालंदा परिसर का लाभ लेने और अपना भविष्य संवारने की बात कही। उन्होंने नालंदा परिसर के निर्माण हेतु अनुबंधित एजेंसी को समय से पहले गुणवत्तायुक्त परिसर का निर्माण करने तथा शहर की गरिमा के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

सांसद भोजराज नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूरा कर रहे हैं। पुराने समय के तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों की तर्ज पर प्रदेश सरकार प्रतिभाओं को आगे लाने और अवसर प्रदान करने लगातार प्रयास कर रही है। विधायक  आशाराम नेताम ने जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित मावा मोदोल कोचिंग सेंटर की उपलब्धियों तथा यहां के बच्चों के होमगॉर्ड में चयनित होने की जानकारी दी। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री  साव द्वारा कांकेर नगर के विकास के लिए बजट में प्रावधान करने पर आभार प्रकट किया। नगर पालिका के अध्यक्ष  अरूण कौशिक ने शहर में अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव, जिला पंचायत की अध्यक्ष  किरण नरेटी, उपाध्यक्ष ताराबती ठाकुर, कांकेर नगर पालिका के उपाध्यक्ष उत्तम यादव, पूर्व विधायकद्वय  सुमित्रा मारकोले एवं  शिशुपाल शोरी तथा जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  हरेश मंडावी सहित पार्षदगण और अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Leave a Reply