• Tue. Jun 23rd, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवॉर्ड से सम्मानित मनतृप्त कौर संधू को दी बधाई…..

Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सर्वोच्च सम्मान “राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवॉर्ड” से सम्मानित रेंजर मनतृप्त कौर संधू से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा मनतृप्त बिटिया ने यह पुरस्कार प्राप्त कर संपूर्ण छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। मैं ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन की सफलता की कामना करता हूं।

कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे , अरुण जंघेल, दीपा बग्गा श्रीनिवास, बंशी कन्नौजे ,प्रवीण चंद्राकर , सुयश शर्मा, नवीन लाजारस सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर मनतृप्त कौर संधू का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply