• Thu. Feb 5th, 2026

राजमिस्त्री प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल…..

ByPreeti Joshi

Sep 5, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##कलेक्टर, ##छत्तीसगढ़, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभिषेक कुमार, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आत्मनिर्भर, #आत्मनिर्भर बनाने, #इंडिया न्यूज़, #एसबीआई आरसेटी, #खबरछत्तीसगढ़, #ग्राम खम्हली, #ग्राम महेशपुर, #ग्रामीण युवाओं, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जिला पंचायत, #जिला प्रशासन जशपुर, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पत्थलगांव विकासखंड, #मनोरा विकासखंड, #मुख्य कार्यपालन अधिकारी, #राजमिस्त्री प्रशिक्षण, #राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम, #रोजगार उपलब्ध कराने, #रोहित व्यास, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #स्वरोजगार, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे। ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन जशपुर द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस विशेष पहल के तहत मनोरा विकासखंड के ग्राम खम्हली एवं पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम महेशपुर में 35-35 युवाओं को 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण 19 अगस्त से एसबीआई आरसेटी के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत युवाओं को भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक, नींव की तैयारी, प्लास्टर, लेवलिंग, बार बैंडिंग तथा कंक्रीटीकरण संबंधी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हैं। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित ग्रामीण अपने-अपने ग्रामों में प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण कार्य में सहयोग कर सकेंगे। इससे न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति में सुधार होगा बल्कि उन्हें राजमिस्त्री के रूप में रोजगार और बेहतर आय के साथ ग्रामीण आवासों के शीघ्र निर्माण में मदद मिलेगी। यह पहल युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया द्वार खोल रही है। प्रशिक्षण के उपरांत वे मात्र श्रमिक न रहकर कुशल राजमिस्त्री बन जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुशल राजमिस्त्रियों की उपलब्धता बढ़ेगी और उन्हें सम्मानजनक मानदेय प्राप्त होगा।

Leave a Reply