• Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठी FIR दर्ज कराकर डराने की नाकाम कोशिश, सड़क से लेकर न्यायालय तक होगी लड़ाई

रायपुर,05 सितम्बर 2025

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा और उसके युवा मोर्चा की राजनीति पर बड़ा हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर उनके ही चाचा ने गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं, जिसने पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल मचा दी है। यह मामला केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वयं उनके चाचा ने थाना और न्यायालय तक जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

इसके बावजूद राहुल टिकरिया और भाजयुमो ने बेशर्मी की हद पार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर ही आरोप लगाने की कोशिश की। जब कांग्रेस, युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पहले से वायरल सामग्री को साझा किया, तो भाजयुमो ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए प्रदेशभर में हमारे कार्यकर्ताओं पर झूठी FIR दर्ज कराना शुरू कर दिया।

युवा कांग्रेस का दो टूक रुख

आकाश शर्मा ने कहा –
“यह लोकतांत्रिक परंपराओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। भाजपा सत्ता और पुलिस का इस्तेमाल कर आम कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है। लेकिन युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाली नहीं है। यह लड़ाई हम सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे और हर एक कार्यकर्ता की सुरक्षा और सम्मान के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे।”

FIR दर्ज किए गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

  1. मिथुन पुरैना – ग्राम दाढ़ी, जिला बेमेतरा
  2. वातांजली गोस्वामी – ग्राम गागरा, पोस्ट कंडेल, तहसील+जिला धमतरी
  3. हुमन सिन्हा – ग्राम व पोस्ट गंगरेल, तहसील+जिला धमतरी
  4. सागर सोनी – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (सोशल मीडिया), सोनार पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली

भाजपा से सीधे सवाल

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि – जब राहुल टिकरिया पर उनके ही चाचा ने गंभीर आरोप लगाए हैं और मामला न्यायालय तक पहुंच चुका है, तो भाजपा को अब तक चुप क्यों बैठी है?

क्या भाजपा आरोपी को बचाने और सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है?

यदि भाजपा लोकतंत्र और नैतिक राजनीति में विश्वास करती है, तो उसे तत्काल राहुल टिकरिया को पद से मुक्त करना चाहिए।

साथ ही, पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

प्रेस वार्ता में प्रमुख उपस्थिति धनंजय सिंह ठाकुर, जो कि वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, और तुषार गुहा, जो कि मीडिया विभाग के अध्यक्ष हैं, इन दोनों उपस्थित व्यक्तियों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर संचालन की भूमिका आकाश शर्मा ने निभाई, जो प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस के पद पर कार्यरत हैं। वे इस प्रेस वार्ता को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ मौजूद थे।

Leave a Reply