रायपुर, अमृत टुडे। पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में पुराने छात्रों के लिए आज एल्युमिनी मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के निर्देशक डॉ व्ही के अग्रवाल उपस्थित रहे उन्होंने महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि पूर्व छात्र विद्यालय,महाविद्यालय की नींव होती है वहीं आगे आने छात्रों के प्रेरणास्रोत होते है।

कार्यक्रम में पद रहे छात्रों द्वारा स्वागत में कत्थक और नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय के प्रमुख अंग की तरह होते है। पूर्व छात्रों से ही महाविद्यालय की छवि बनती है और ऐसे छात्रों का सम्मान करने के लिए एल्युमिनी डे का आयोजन किया गया है।

समाजकार्य विभाग के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त त्यौहार की झलकियां दिखाई गई। कॉमर्स के छात्रों द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया सभी पूर्व छात्रों ने इसका आनंद लिया।
पूर्व छात्रों ने अपना महाविद्यालय का अनुभव सभी से साझा किया अपने शिक्षकों से मिलकर और महाविद्यालय को देख कर बहुत से छात्र भावुक भी हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि पूर्व छात्रों से मिलकर बहुत अच्छा लगा।छात्रों के साथ बिताए पुराने समय को याद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।कम समय में अच्छे आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

कार्यक्रम में सभी विभाग के छात्र शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन समाजकार्य विभाग की सहायक प्राध्यापक रुक्मणि अग्रवाल और वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक देविका परमार ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी प्राध्यापकगण शामिल हुए।

