• Thu. Jul 30th, 2026

“राज्यपाल रमेन डेका ने भोरमदेव मंदिर में टेका माथा, प्रदेश की समृद्धि के लिए की विशेष प्रार्थना”…..

ByAmritToday

Sep 24, 2025 #"राज्यपाल रमेन डेका ने भोरमदेव मंदिर में टेका माथा, ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #टेका माथा, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रदेश की समृद्धि, #प्रदेश की समृद्धि के लिए की विशेष प्रार्थना", #भोरमदेव मंदिर, #रमेन डेका, #राज्यपाल, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विशेष प्रार्थना", #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

भोरमदेव धाम में राज्यपाल की आस्था: रमेन डेका ने की विशेष पूजा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना”

“धार्मिक आस्था के संग राजधर्म: राज्यपाल रमेन डेका ने की भोरमदेव में पूजा-अर्चना”

*राज्यपाल रमेन डेका ने भोरमदेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना*

अमृत टुडे कबीरधाम। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं जन आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। प्राचीन स्थापत्य एवं अद्भुत कलात्मक सौंदर्य के लिए विख्यात भोरमदेव मंदिर में राज्यपाल ने रुद्राभिषेक एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोरमदेव की आराधना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना की।

राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर भोरमदेव मंदिर परिसर की गरिमामयी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल जिले और प्रदेश की आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी इसकी विशेष पहचान है।

भोरमदेव मंदिर आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंदिर परिसर में राज्यपाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ पौधा लगाया*

राज्यपाल रमेन डेका ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान भोरमदेव मंदिर प्रांगण में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के अंतर्गत रूद्राक्ष का पौधा लगाया।

Leave a Reply

You Missed