• Tue. Aug 4th, 2026

“रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत”…..

Spread the love

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत…

रायपुर, 04 अक्टूबर 2025

अमृत टुडे। प्रसिद्ध कथा वाचक और बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी आज रायपुर पहुंचे। जैसे ही उनका आगमन स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों भक्तों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

उनके आगमन पर गुढ़ियारी दही हांडी मैदान में आयोजित होने जा रही हनुमंत कथा के आयोजकों एवं संचालन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। यह धार्मिक आयोजन आज से प्रारंभ होकर आगामी कुछ दिनों तक चलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक ने बताया कि हनुमंत कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, आस्था और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना है। पूज्य श्री धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा की जाने वाली कथा जनमानस को न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने का संदेश भी देती है।

Leave a Reply

You Missed