लोरमी, 10 नवम्बर 2025
अमृत टुडे । माँ गंगा देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय गोंडखाम्ही बोड़तरा कला, लोरमी जिला मुंगेली के विज्ञान समूह के 55 विद्यार्थियों ने आज शैक्षणिक भ्रमण के तहत श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय महाविद्यालय, रायपुर का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में “डेड बॉडी को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया” एवं “मानव शरीर के विभिन्न अंगों” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और वास्तविक नमूनों का अवलोकन कराया गया।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हर्बल पौधों की पहचान एवं उनके औषधीय उपयोग के बारे में भी सीखा। इसके पश्चात आदिवासी भवन एवं विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कराया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रयोगों और जनजातीय संस्कृति की विविध झलकियों को नजदीक से देखा। नंदलाल ठाकुर ने विद्यार्थियों को विद्या के ज्ञान के साथ खेल कूद का ज्ञान भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने माँ बंजारी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर सभी सुरक्षित रूप से विद्यालय लौटे।


इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय प्रबंधक तुलाराम साहू, प्राचार्य जीतेन्द्र पाठे, विज्ञान प्रभारी चंद्रप्रकाश पुरैना, रोशन कुमार साहू तथा शिक्षकगण लालाराम घृतलहरे, लक्ष्मीन यादव, सुरेशचन्द्र ननदा, सुमति नन्दा, राजेश घृतलहरे, दिलेश्वर पात्रे, चन्द्रकुमार महिलांगे, सुरजीत भास्कर, हमराम चन्द्राकर, त्रिलोकी साह, नीलेश जयसवाल, मनसु साहू, दीपक विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सूरज साहू, इष्टमी ओगरे, भीमेश्वरी रात्रे, संगीता मानिकपुरी, प्रीति डांडिया, सतीश यादव, लालू यादव, रवि निषाद सहित सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना था, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






