• Tue. Mar 24th, 2026

*पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर क्षेत्र रायपुर एवं एसएसपी रायपुर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने का दिया निर्देश*

ByAmritToday

Nov 15, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##अपराध, ##एसएसपी, ##छत्तीसगढ़, ##निर्देश, ##रायपुर, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अपराध विवेचना, #अपराध समीक्षा बैठक, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #क्षेत्र रायपुर, #खबरछत्तीसगढ़, #गुणवत्तापूर्ण, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पुलिस महानिरीक्षक, #पेंडिंग, #रायपुर क्षेत्र रायपुर एवं एसएसपी रायपुर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने का दिया निर्देश*, #रायपुर द्वारा, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वर्षांत, #शिकायत कम करने, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

अमृत टुडे ,रायपुर ,छत्तीसगढ़आज दिनांक 15.11.2025 को, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा तथा उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक रायपुर जिले के सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में संपन्न हुई, जिसमें जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने वर्षांत के दृष्टिगत कुछ अत्यंत आवश्यक विषयों पर चर्चा की, जिनमें से प्रमुख रहे लंबित अपराधों, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करना।उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लंबित शिकायत पत्रों के त्वरित निराकरण पर भी ध्यान केंद्रित किया, ताकि नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि लंबित अपराधों की विवेचना को शीघ्रता के साथ समाप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष चालान प्रस्तुत किया जाए।सुरक्षा के संबंध में, विशेष रूप से व्ही.व्ही.आई.पी/व्ही.आई.पी मुव्हमेंट तथा DG/IG Conference के दौरान, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्षांत के अवसर पर पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया गया कि वे जिले में विविध होटल, लॉज एवं ढाबों की नियमित चेकिंग और नाकेबंदी सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर बाहरी व्यक्तियों की सावधानीपूर्वक तस्दीक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।सुरक्षा कार्यों के दौरान पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी समर्पण और धैर्य के साथ करने के निर्देश दिए गए। उन्हें अपने व्यवहार पर पूर्ण नियंत्रण रखने का निर्देश भी दिया गया, जिससे कि वे उच्च पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन कर सकें। इसके साथ ही, विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, बदमाशों और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर सतर्क रहने और समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर इनकी चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए।अंततः, BSUP Colony एवं स्लम क्षेत्र में पुलिसिंग को सशक्त बनाने तथा स्थानीय जनसंख्या को अपराध से दूर नशामुक्ति की ओर प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं धरना प्रदर्शन के दौरान बेहतर कार्य करके इन घटनाओं को शांति पूर्वक संपादन करें।

Leave a Reply

You Missed