• Tue. Jun 30th, 2026
Spread the love

बिजली बिल शून्य, अतिरिक्त बिजली से हो रही आमदनी

सुकमा, अमृत टुडे।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इस योजना से घरों की बिजली की जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। सुकमा जिले में इसके सकारात्मक परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं।
नगर पंचायत कोंटा के निवासी मोसेस राव ने अपने घर की छत पर इस योजना के तहत 3 केवी का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। यह स्थापना छत्तीसगढ़ इनोवेशन द्वारा की गई है। श्री राव बताते हैं कि योजना से जुड़ने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।

उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार से 1 लाख 8 हजार रुपये की सौर सब्सिडी मिली, जिससे सोलर सिस्टम लगाने की लागत काफी कम हो गई। उन्होंने बताया कि उनके घर में उपयोग होने वाली सारी बिजली सोलर सिस्टम से ही मिल जाती है और बची हुई बिजली सीधे विद्युत विभाग को भेजी जाती है। विभाग द्वारा अतिरिक्त बिजली का वार्षिक भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी होगी।

राव ने कहा कि यह योजना ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल से राहत पाएं और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं। मोसेस राव ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही सब्सिडी आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

You Missed