• Sun. Mar 22nd, 2026

*एकाधिकार की नीतियों से देश संकट में, धान खरीदी से स्मार्ट मीटर तक सरकार की नीयत संदिग्ध : दीपक बैज*

ByAmritToday

Dec 9, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##दीपक बैज, ##देश, ##सरकार, #*एकाधिकार की नीतियों से देश संकट में, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़, #BIG, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #Mandeep, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSMID, #NEWSTODAY'S, #s.Mandeep singh, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #एकाधिकार, #ओ पी चौधरी, #कांफ्रेंस, #कोटा, #खबरछत्तीसगढ़, #खरीदी, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़ शासन, #दीपक, #धान, #धान खरीदी से स्मार्ट मीटर तक सरकार की नीयत संदिग्ध : दीपक बैज*, #नीतियों, #नीयत संदिग्ध, #न्यूज, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पीजी, #प्रेस, #फायर, #बैज, #मनदीप सिंह, #मीटर, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वित्त मंत्री, #विमान, #संकट, #सरदार मनदीप सिंह, #सादर, #सेफ्टी, #स्मार्ट, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारो से चर्चा*

*जहाज का संकट मोदी सरकार की एकाधिकार वाली नीति का परिणाम*

अमृत टुडे रायपुर छत्तीसगढ़ ::

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विमाननसंकट को मोदी सरकार की एकाधिकारवादी नीति का नतीजा बताया। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अव्यवस्था, स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल, राजधानी में फायर सेफ्टी ऑडिट की लापरवाही और मेडिकल पीजी सीटों में राज्य का कोटा घटाने जैसे मुद्दों पर बैज ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सरकार की नीतियाँ किसानों, उपभोक्ताओं और आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं।

विवरण :: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि एक कंपनी की हठधर्मिता के कारण आज पूरे देश में जहाजों की उड़ान का संकट पैदा हो गया है। यह मोदी सरकार के एक ही कंपनी को एकाधिकार देने का परिणाम है । मोदी सरकार में सरकारी विमान कंपनी इंडियन एयरलाइंस को बेच दिया आज 97 प्रतिशत भारतीय उड़ानो पर केवल दो कंपनियों का क़ब्ज़ा है उसमे भी लगभग 70 प्रतिशत अकेले इंडिगो का है। सरकार ने नियम बदला और इंडिगो ने देश की विमानन व्यवस्था को ठप्प कर दिया सरकार बेचारी बनी हुई है। आज इंदिरा गांधी होती तो इंडिगो को उसकी इस धृष्टता की सजा मिल चुकी होती इंडिगो का भारत सरकार अधिग्रहण कर चुका होता। विमान संकट एक चेतावनी है देश में कभी भी इंटरनेट संकट खड़ा हो सकता है सरकार की नीतियों के कारण आज देश का 90 प्रतिशत इंटर नेट केवल दो कंपनियों जियो और एयर टेल के पास है ।देश का अधिकांश कोयला पावर सप्लाई पर अंबानी का एकाधिकार है ।मोदी सरकार ने पूरे देश की अर्थ व्यवस्था को निजी हाथों में सौप दिया है।

*धान खरीदी को लेकर सरकार की नीयत में खोट*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी चल रही है छत्तीसगढ़ में किसानो की आय का सबसे बड़ा जरिया धान की खेती है। धान खरीदी को ले कर सरकार की नीयत में खोट दिख रहा है। बार बार आगाह करने के बावजूद सरकार धान खरीदी की अव्यवस्था सुधारना नहीं चाह रही। सरकार घोषित नीति प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से खरीदी नहीं कर रही किसी भी सोसायटी में 16, से लेकर 19 क्विंटल से अधिक की खरीदी नहीं हो रही। धान बेचने के लिए किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहा। बहुत से किसानों का आज भी धान बेचने के लिए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पाया है वे भटक रहे। डबल इंजन की सरकार किसानो का पूरा धान 3100 रु. के भाव से नहीं ख़रीदना चाहती इसलिए जानबूझ कर परेशानी पैदा की जा रही।

*स्मार्टमीटर के कारण भी बिजली बिल अधिक आ रहे*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही। 400 यूनिट बिजली के दाम की छूट को कम कर दिया, बिजली के दाम 4 बार बढ़ा दिया, सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिया। स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर से तेज गति से चल रहा उसके कारण बिजली की खपत वास्तविकता से अधिक दिख रही। उपभोक्ता इससे परेशान है। सरकार स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाए ताकि लोगों को यह पता लग सके कि उनकी खपत में कोई गड़बड़ी नहीं हो रही उनका बिजली बिल सही आ रहा या नहीं। सरकार ने मीटर चेक करवाने के लिए उपभोक्ता से 1000 और 1500 रु. लेने का प्रावधान रखा है यह गलत है। मीटर मुफ्त में चेक किया जाय।

*छत्तीसगढ़ विशेषकर राजधानी के सभी बिल्डिगों की फायर सेफ्टी ऑडिट कराए सरकार*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल रात गोवा के एक क्लब में भीषण आगजनी हुई जिसमें 25 से अधिक लोग जिंदा जल गए। छत्तीसगढ़ की सरकार को इस हादसे से सबक ले कर राज्य के विशेषकर राजधानी के सभी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, होटलों, शॉपिंग मॉल में अभियान चला कर फायर सेफ्टी ऑडिट करना चाहिए। राजधानी में हजारों मल्टी स्टोरी बिल्डिंग है लेकिन बहुत कम में फायर सेफ्टी का ध्यान रखा गया है।

*मेडिकल पीजी में राज्य का कोटा कम करना गलता*

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के आयुष विश्वविद्यालय से संबंधित सभी सरकारी एवं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से पास किए हुए एमबीबीएस छात्रों के लिए पीजी सीट का कोटा पहले तक 50 प्रतिशत स्नातकोत्तर पीजी सीटों में होता था वर्तमान में राज्य सरकार के राजपत्र में प्रकाशित नए नियम के अनुसार यह घटकर 25 प्रतिशत ही रह जाएगा। वर्तमान में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत आवश्यक रूप से अखिल भारतीय स्तर की पीजी सीटों का कोटा होता है शेष 50 प्रतिशत राज्य सरकार अपने मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों की पीजी सीटों के लिए सुरक्षित रखती है। इस प्रकार की 75 प्रतिशत पीजी सीट का हक करने की व्यवस्था किसी भी राज्य में नहीं है!

Leave a Reply