• Thu. Feb 12th, 2026
Spread the love

*जैनम मानस भवन नया रायपुर में श्रवण-दृष्टिबाधित दिव्यांगों का कौशल उन्नयन शिविर*

*राज्यपाल डेका ने किया अवलोकन, 1000+ दिव्यांग प्रशिक्षण ले रहे*

रायपुर , 22 दिसम्बर 2025


अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में जैनम मानस भवन नया रायपुर में आयोजित श्रवण एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन शिविर का राज्यपाल रमेन डेका ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अकेले नहीं, उनके साथ पूरा देश, समाजऔर परिवार खड़ा है। यह शिविर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणादायक पहल है, जहां कौशल विकास से आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो रही है। 23 दिसंबर तक चलने वाले इस शिविर में देशभर से 1000+ दिव्यांग प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विवरण :: राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों की चुनौतियां अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं, लेकिन उनकी क्षमताएं असाधारण हैं। व्यवस्थाएं ऐसी हों कि दिव्यांगता बाधा न बने, बल्कि प्रतिभा को सामने लाए। समर्थ भारत और विकसित भारत@2047 का सपना तभी साकार होगा, जब उन्हें समान अवसर मिलें। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 स्वावलंबन पर जोर देता है। उन्होंने दिव्यांगों से अपील की कि प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को रोजगार दें।

छत्तीसगढ़ में सेवा भावना मजबूत है, रैंप, सुलभ शौचालय जैसी सुविधाएं सामूहिक जिम्मेदारी हैं। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह शिविर उन्हें आत्मविश्वास देगा और विकसित भारत में उनकी भूमिका बढ़ेगी।
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, महावीर संगठन अध्यक्ष पुष्प जैन, समाज कल्याण विभाग संचालक रोक्तिमा यादव सहित अधिकारी, संस्था पदाधिकारी और दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply