जशपुर , 25 दिसम्बर 2025
अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने ग्रामीण परिवारों को नई उम्मीद दी है। बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा निवासी कोइरा राम ने 2 किलोवाट सोलर पैनल लगाकर मासिक बिजली बिल को शून्य कर दिया। 1.20 लाख की लागत पर 90 हजार रुपये सब्सिडी पाकर उन्होंने आत्मनिर्भरता का नया उदाहरण पेश किया है।

विवरण:: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन जन तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी की गई है। इस योजना का लाभ लेकर हजारों हितग्राहियों के चेहरे खिल गए हैं। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चम्पा निवासी कोइरा राम ने 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है।
सोलर पैनल लगाने से पहले बढ़ते बिजली बिल उनके बजट पर बोझ डालते थे, अब बिल शून्य हो गया है। कुल लागत 1.20 लाख रूपए, जिसमें शासन से 90 हजार सब्सिडी मिली।
यह योजना ग्रामीणों को बिजली खर्च से राहत और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रही है। कोइरा राम ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।



