“मुख्यमंत्री रायपुर के फुंडहर चौक पर अटल जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे, 114 निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे”
रायपुर, 25 दिसम्बर 2025
अमृत टुडे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर इसे वर्चुअली अन्य शहरों से जोड़ेंगे।
विवरण :: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि अटलजी के जन्मशताब्दी वर्ष में सभी 192 नगरीय निकायों में 46.87 करोड़ की लागत से ये परिसर बनाए जा रहे हैं। इसमें प्रतिमा स्थापना, सौंदर्यीकरण और उद्यान विकास शामिल है। पिछले साल 163 स्थानों पर भूमिपूजन हुआ था, 60 में लोकार्पण पूरा।




