• Thu. Aug 13th, 2026

“वचन डेयरी भ्रामक विज्ञापन के विरोध में यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन”…..

Spread the love

*”यादव समाज छत्तीसगढ़ ने वचन डेयरी के खुले दूध को अस्वच्छ बताने वाले विज्ञापन पर विरोध जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया। समाज ने इसे आजीविका व प्रतिष्ठा पर आघात बताया”*

रायपुर , 25 दिसम्बर 2025

अमृत टुडे। यादव समाज छत्तीसगढ़ द्वारा वचन डेयरी कंपनी के कथित भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। समाज ने खुले दूध के व्यवसाय को गंदा व स्वास्थ्य हानिकारक दर्शाने वाले प्रचार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। पीढ़ियों से पशुपालन व दुग्ध व्यापार से जुड़े समाज ने इसे बिना वैज्ञानिक आधार के बदनामी का प्रयास बताया।

विवरण :: ज्ञापन में कहा गया कि विज्ञापन से हजारों परिवारों की आजीविका व सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। आम जनता में गलत धारणा बन रही है जो सामूहिक मानहानि का कारण बनेगी।

समाज ने निष्पक्ष जांच व भ्रामक प्रचार पर रोक की मांग की। उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि परंपरागत व्यवसाय व सम्मान की रक्षा है।

Leave a Reply

You Missed