रायपुर , 29 दिसम्बर 2025
अमृत टुडे। रायपुर रिंग रोड नंबर-2 के राजेंद्र नगर ओवरब्रिज पर बीती रात तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पोल से जा टकराई।
हादसे में चालक को कमर व पैरों में गंभीर चोटें आईं, कार का इंजन फट गया और सड़क पर तेल बिखरने से राहगीर भी फिसलकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
विवरण :: कार की अत्यधिक स्पीड से इंजन पार्ट्स सड़क पर बिखर गए, बोनेट चपटा हो गया। घायल चालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
यातायात बहाल करने के साथ पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी04क्यूजेड4411 नोट किया।




