• Tue. Mar 24th, 2026

रायपुर में 9 से 11 जनवरी तक राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन…..

Spread the love

रायपुर,07 जनवरी 2026

अमृत टुडे। रायपुर के ऐतिहासिक गांधी नेहरू उद्यान में 9 से 11 जनवरी तक राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को प्रकृति की ओर सोसाइटी, उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय, नाबार्ड एवं नगर निगम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संपन्न किया जा रहा है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम की अध्यक्षता में होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा, आईजीकेवी के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, एमजीयूवीवी के कुलपति प्रो. डॉ. आर.आर. सक्सेना, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र मणि, उद्यानिकी विभाग के संचालक लोकेश कुमार एवं जिंदल स्टील के अध्यक्ष प्रदीप टंडन उपस्थित रहेंगे।

वहीं, समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव माथेश्वरण व्ही उपस्थित रहेंगे।

तीन दिवसीय इस आयोजन में उन्नत बागवानी तकनीक, उत्कृष्ट किस्मों के फल-फूल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी के साथ-साथ किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यानिकी विशेषज्ञों के बीच संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

You Missed