• Sat. Sep 12th, 2026

रायपुर नगर निगम ने गोकुल नगर व सिमरन सिटी फेज-5 के पास 20 अवैध मकानों का ध्वंस; प्लिंथ से स्लैब लेवल तक तोड़े”…..

Spread the love

रायपुर , 07 जनवरी 2026

अमृत टुडे।

“आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर जोन-6 में शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड (60) के गोकुल नगर, सिमरन सिटी फेज-5 के पास 20 अवैध निर्माण तोड़े गए। ये प्लिंथ, लिंटेल व स्लैब लेवल तक बन चुके थे।”

जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता दिनेश सिंहा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता अंकुर अग्रवाल व सागर ठाकुर व उड़न दस्ता ने कार्रवाई की। निर्माण निरंतर चल रहा था।

विवरण :: नगर निगम ने अवैध निर्माण पर सख्ती बरती। जोन-6 टीम ने मौके पर पहुंचकर मकानों को जमींदोज किया। नगर निवेश उड़न दस्ता ने सहयोग किया।

यह अभियान शहर को अनधिकृत बस्तियों से मुक्त करने का हिस्सा है। नागरिकों से चेतावनी: बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई होगी।रायपुर नगर निगम द्वारा जारी।

Leave a Reply