“पीजी कॉलेज में साहू संघ शपथ ग्रहण; केंद्रीय मंत्री तोखन साहू संग उपस्थित अरुण साव, गरीब सेवा पर जोर”
कवर्धा , 10 जनवरी 2026
अमृत टुडे। कवर्धा में साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पदाधिकारियों को बधाई दी, 25 लाख की घोषणा।
विवरण::उप मुख्यमंत्री अरुण साव कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ शामिल हुए। साव ने निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि गरीब-जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाज सेवा है। हर परिवार को सामाजिक सूत्रों में बांधना और युवाओं को संस्कार व सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। बदलते वातावरण में युवा पीढ़ी का सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक बताया।
इस अवसर पर साव ने कवर्धा के दानवीर भामाशाह परिसर में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की।



