• Thu. May 14th, 2026

“राज्यपाल रमेन डेका ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ”…..

ByPreeti Joshi

Jan 10, 2026
Spread the love

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान, बालोद दुधली में भव्य समारोह”.

बालोद ,10 जनवरी 2026

अमृत टुडे। राज्यपाल रमेन डेका ने जिला मुख्यालय बालोद के पास ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह जंबूरी एकता, विविधता और भाईचारे का उत्सव है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन सहित देशभर से रोवर-रेंजर उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन, गुब्बारा छोड़कर और जंबूरी पत्रिका-बैज विमोचन से कार्यक्रम शुरू हुआ। राज्यपाल ने युवाओं से एक सकारात्मक कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया। स्काउटिंग नेतृत्व, अनुशासन और सफलता सिखाती है। यह देश का पहला राष्ट्रीय आयोजन छत्तीसगढ़ का गौरव है।

विवरण: मंत्री गजेंद्र यादव ने स्काउट-गाइड को जीवन मूल्यों का माध्यम बताया। मुख्य आयुक्तों ने इसे ऐतिहासिक कहा। मार्चपास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विविधता दिखाई। 5 दिवसीय जंबूरी में 33 राज्यों के रोवर-रेंजर भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ के युवा शक्ति को मजबूत संदेश।

Leave a Reply