रायपुर , 11 जनवरी 2026
अमृत टुडे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को यात्री शिकायत निवारण में उत्कृष्टता के लिए रेल मदद शील्ड मिली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 70 वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया। रायपुर स्टेशन पर पी सी सी एम प्रवीण पांडेय ने शील्ड का भव्य स्वागत कराया। आइए जानते हैं इस उपलब्धि का पूरा विवरण।

विवरण :: रेल मदद डिजिटल प्लेटफॉर्म में प्रथम स्थान पाने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाप्रबंधक तरुण प्रकाश व पी सी सी एम प्रवीण पांडेय को शील्ड प्रदान की। बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस से लाई शील्ड का रायपुर प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर वाणिज्य अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट गाइड व पुलिस बैंड ने स्वागत किया।
रायपुर मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के उप नेतृत्व में टीम ने शिकायत निपटान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रेल मदद ऐप से यात्री शिकायतें दर्ज कर ट्रैक कर सकते हैं। पी सी सी एम ने ई-कैटरिंग व AVM सुधार पर जोर दिया।



