• Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

रायपुर, 12 जनवरी 2026

अमृत टुडे। स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को पूरे विश्व में यवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर श्री रामकृष्ण विद्यालय हायर सेकेंडरी इग्लिश मीडियम स्कूल मंगल बाजार जी.ई. रोड से एक युवा रैली निकाली गई रैली में स्कूल के बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की मर्ति पर माल्यार्पण करके की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर प्यारेलाल वार्ड के पार्षद व MIC मेम्बर अशोक पाण्डेय व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल थे।

युवा रैली में स्कूल के विदयार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण शामिल हुए स्कूल की अध्यक्षा तारादेवी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में स्कूल के बच्चे भगवा ध्वज व तिरंगा झण्डा हाथों में लेकर शामिल हुए। बच्चे कौन चले भाई कौन चले स्वामी जी के वीर चले, देश की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे सब करेंगे जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में स्कूल संचालक विवेक तिवारी, शाला प्रभारी दीपक तिवारी, स्कूल प्रचार्या पुष्पा तिवारी शामिल रही।

रास्ते में अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा रैली का स्वागत किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गिरीश दुबे व चूड़ामणि वार्ड के पार्षद व M.I.C. मेंबर्स युवा कांग्रेस नेता योगेश तिवारी शामिल हुए स्कूल के पलक संतोष देवांगन व उनके परिवार के द्वारा रैली का स्वागत किया गया

Leave a Reply