आरंग, 16 जनवरी 2026
अमृत टुडे। आरंग में त्याग और धर्म के प्रतीक राजा मोरध्वज महोत्सव-2026 का धमाकेदार आगाज! रेत कलाकृति, बाबा बागेश्वरनाथ शोभायात्रा, सुवा-पंथी नृत्य और झांकी ने सराबोर किया। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और टंक राम वर्मा ने शुभारंभ किया। दूसरा दिन आज ।

विवरण :: राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव-2026 का पहला दिन आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम बना। सुबह रेत कलाकार हेमचंद साहू ने राजा मोरध्वज की त्याग गाथा पर भव्य रेत कला बनाई। दोपहर में चंडी मंदिर से बाबा बागेश्वरनाथ और वेदमाता गायत्री की शोभायात्रा निकली, जो महामाया मंदिर और इंडोर स्टेडियम पहुंची।
शाम 4 बजे पूजा-अर्चना से शुभारंभ। सुवा नृत्य (कोसमखुटा), पंथी नृत्य (कुटेशर), स्वरांजली डांस और राजा मोरध्वज झांकी ने मंत्रमुग्ध किया। विद्वानों आनंद राम साहू, आर.एन. विश्वकर्मा, एल. रायकरवार और मुरली मनोहर देवांगन ने त्याग की गाथा पर चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बोले, “यह महोत्सव आरंग की सांस्कृतिक अस्मिता को पुनर्स्थापित करेगा।” मंत्री टंक राम वर्मा ने विरासत को युवाओं से जोड़ने पर जोर दिया। लोक गायक सुनील सोनी की प्रस्तुति देर रात तक। आयोजन समिति, जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक उपस्थित। दूसरा दिन और भव्य!




