• Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

“श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी के तत्वावधान में श्री श्याम बाबा महोत्सव का आयोजन समाजसेवी बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस पर। मुंबई, जयपुर व रायपुर के भजन गायकों की प्रस्तुतियां, विशाल भंडारा 5 बजे से।”

रायपुर ,17 जनवरी 2026

अमृत टुडे। रायपुर के गुढियारी में धार्मिक उल्लास का महौल छा गया है। श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तहत श्री श्याम बाबा महोत्सव का भव्य आयोजन समाजसेवी बसंत अग्रवाल जी के जन्मदिवस पर हो रहा है। मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर से रजनी राजस्थानी, रायपुर के राजू महाराज पागल और विनय अग्रवाल भक्ति रस छलकाएंगे। शाम 5 बजे विशाल भंडारा और 6 बजे मुख्य महोत्सव। आइए जानते हैं।

विवरण :: रायपुर के गुढियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत श्री श्याम बाबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कार्यक्रम समाजसेवी एवं धर्मवीर श्री बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस पर संपन्न होगा।

पूर्णतः बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से हो रहे इस आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर से रजनी राजस्थानी तथा रायपुर के लोकप्रिय राजू महाराज ‘पागल’ और विनय अग्रवाल अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर करेंगे।

शाम 5 बजे विशाल भंडारा (भोजन प्रसादी) और 6 बजे से श्री श्याम बाबा का भव्य महोत्सव हरि इच्छा तक आयोजित होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमियों और नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply