रायपुर,21 जनवरी 2026
अमृत टुडे।
*35 पाव देशी मसाला शराब और एक होंडा एक्टिवा जब्त।*
*कलेक्टर गौरव सिंह और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चला अभियान।*
*छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज।*
रायपुर में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कलेक्टर गौरव सिंह और आबकारी आयुक्त आर. शंगीता के दिशा-निर्देशों पर विभाग ने उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव में छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब ले जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने शराब के साथ-साथ परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहन को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।amrittoday.in

विवरण :: आबकारी विभाग की खमतराई टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीरगांव (थाना उरला) क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की है। इस कार्यवाही के दौरान भागी नवरंगे नामक आरोपी को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।amrittoday.in
जब्ती का विवरण:
शराब: आरोपी के कब्जे से 35 नग पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 6.3 बल्क लीटर है।
वाहन: शराब परिवहन में इस्तेमाल हो रही एक होंडा एक्टिवा भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है।
यह पूरी कार्यवाही छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम1915 की धारा 34(2) के तहत की गई है। इस ऑपरेशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर पैकरा, जेबा खान, उप निरीक्षक प्रकाश देशमुख और आरक्षक रविन्द्र देवांगन की मुख्य भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध इसी तरह की सख्त कार्यवाही की जाएगी।amrittoday.in



