• Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की लेंगे सलामी

रायपुर, 24 जनवरी 2026  

अमृत टुडे। कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब 26 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम अनुसार 26 जनवरी को सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में सुबह 08:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, 09 बजे गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ओंनेर एवं राष्ट्रगान होगा।

प्रातः 09:10 बजे परेड का निरीक्षण, 09 :20 बजे माननीय मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन, 09:35 बजे हर्ष फायर, 09:40 बजे गुब्बारा उड़ान, 09:45 बजे मार्चपास्ट, 09:50 बजे परेड एवं प्लाटून कमाण्डर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से भेंट एवं शहीद परिवारों का सम्मान, 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:30 बजे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की झाँकी का प्रदर्शन, 11:10 बजे राष्ट्रीय धुन एवं 11:11 बजे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

You Missed