• Mon. Sep 14th, 2026
Spread the love

कबीरधाम, 07 फरवरी 2026

अमृत टुडे।

कबीरधाम पुलिस ने बैगा ट्राइबल आवास योजना में 21.50 लाख की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया। ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी गिरफ्तार, तकनीकी सहायक फरार।

17 बैगा परिवारों को आर्थिक नुकसान, धारा 318(4), 316(5) BNS व SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज। तरेगांव जंगल थाने ने कार्रवाई की।

कबीरधाम में बैगा आवास घोटाले का खुलासा! पुलिस ने ठेकेदार को दबोचा, 21 लाख की धोखाधड़ी में फरार तकनीकी सहायक की तलाश तेज। जनकल्याण योजनाओं पर सख्ती,

विवरण:: कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना पुलिस ने ट्राइबल एवं बैगा आवास योजना में हुई 21.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सुलझाया। एसपी धर्मेन्द्र सिंह भापुसे के निर्देशन में ठेकेदार छोटूराम चंद्रवंशी (47, लखनपुर खुर्द) को गिरफ्तार किया गया। ग्राम पंचायत कुकरापानी के सचिव सिद्धराम मसराम की शिकायत पर 5 फरवरी 2026 को FIR दर्ज हुई।

योजना की राशि निकालकर आरोपी ने ईंट-सीमेंट खरीदा लेकिन अन्य कार्यों में इस्तेमाल कर लिया। 17 बैगा परिवारों का आवास निर्माण नहीं हुआ। तकनीकी सहायक पवन चंद्रवंशी फरार, तलाश जारी। थाना प्रभारी आशीष कंसारी की टीम ने रसीदें व मोबाइल जब्त किए। कबीरधाम पुलिस योजनाओं में अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस पर कायम।

Leave a Reply

You Missed