“15 साल BJP करप्शन vs 2 साल का; नक्सल मुक्त दावा फिर विधायकों को रोकें; हाईकमान टास्क देगा जिला अध्यक्षों को”
रायपुर ,12 फरवरी 2026
अमृत टुडे। कांग्रेस नेता दीपक बैज ने भाजपा को ‘हरिश्चंद्र’ ढूँढने वाली पार्टी बताते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विधायकों को सुरक्षा न देने पर सवाल उठाया – “नक्सल मुक्त दावा, फिर जनता से क्यों नहीं मिलने देते?” संगठन में 31 मार्च तक कार्यकारिणी गठन और ग्रीन-येलो-रेड मूल्यांकन का ऐलान।
विवरण :: “भाजपा काजल की कोठरी में बैठी दूसरों को दागी कहे – 15 सालों का करप्शन vs 2 सालों का, जनता देख रही। उनके मुँह से शोभा नहीं देता।

“नक्सलवाद-सुरक्षा पर सवाल: कांग्रेस शासन में नक्सल क्षेत्र विधायकों को सुरक्षा-मिलने की अनुमति। “अब नक्सल मुक्त दावा, फिर रोक क्यों? मुख्यमंत्री सरेंडर में एयरपोर्ट पर ही रहें – दाल में काला है। सलीम राज-पुरंदर मिश्रा BJP के मोहरे।
“संगठन मजबूती: 31 मार्च से पहले ब्लॉक-जिला-प्रदेश कार्यकारिणी।
हाईकमान निर्देश: जिला अध्यक्षों को टास्क, ग्रीन-येलो-रेड कैटेगरी मूल्यांकन। कनेक्ट सेंटर से सचिन पायलट-के.सी. वेणुगोपाल मार्गदर्शन। “बेस्ट को इनाम, रेड जोन को मदद – सभी जिला अध्यक्ष पार्टी मजबूत करेंगे।



