• Thu. Feb 12th, 2026

“SGPC प्रमुख सरदार हरजिंदर सिंह धामी की उपस्थिति में रायपुर के गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब का भव्य उद्घाटन”…..

Spread the love

“SGPC प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह धामी 17 फरवरी को गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब रावाभाटा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे | कीर्तन समागम प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक”

“कार्यक्रम: कीर्तन दरबार, गुरबाणी विचार, धार्मिक प्रवचन | प्रसिद्ध रागी जत्थे | गुरु का अटूट लंगर | सभी सिख संगत सादर आमंत्रित”

रायपुर ,12 फरवरी 2026

अमृत टुडे। सिख संगत के लिए खुशी का मौका… शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह धामी 17 फरवरी को रायपुर के गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब, रावाभाटा में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।

विवरण:: सिख समाज के लिए गौरव का क्षण! गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब, रावाभाटा, बिलासपुर रोड, रायपुर में नव-निर्मित भवन के उद्घाटन समागम का आयोजन 17 फरवरी 2026 को हो रहा है। SGPC के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह धामी विशेष रूप से पधार रहे हैं, जिससे यह समागम ऐतिहासिक बन जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें भव्य कीर्तन दरबार, गुरबाणी विचार और धार्मिक प्रवचन शामिल हैं। प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन से संगत निहाल होगी। समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर प्रसाद रूप में बरता जाएगा।

SGPC धर्म प्रचार कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह सैनी, स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और छत्तीसगढ़ सिख समाज ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों, संगठनों, स्त्री सत्संग की महिलाओं व समस्त संगत से अपील की है- अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें, SGPC प्रमुख का स्वागत-सम्मान करें और गुरु घर की इस खुशी में शरीक हों।

Leave a Reply

You Missed