• Fri. Apr 10th, 2026
Spread the love

*छात्रसंघ चुनाव बहाली को PTRSU में NSUI का जोरदार घेराव*

*पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में NSUI ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। 2016 से बंद चुनावों पर BJP सरकार का आरोप, कुलसचिव ने उच्च शिक्षा विभाग को भेजा ज्ञापन।*


Amri today/ Raipur, Chhattisgarh ::

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) में सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार घेराव और प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया।

आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में एनएसयूआई (NSUI) द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
एनएसयूआई का कहना है कि वर्ष 2016 से लगातार संगठन की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर राज्य की बीजेपी सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। इस निर्णय के कारण न केवल नए छात्र नेतृत्व के उभरने पर प्रभाव पड़ा है, बल्कि छात्रों के अधिकारों और उनकी समस्याओं की आवाज भी दब गई है।
प्रदर्शन के पश्चात पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलसचिव द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को छात्रसंघ चुनाव/गठन प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ करने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया।
एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि छात्रहितों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली के लिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और छात्रसंघ चुनाव बहाल होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply