धमतरी ,18 फरवरी 2026
अमृत टुडे
“सड़क सुरक्षा मद से सुधार, कचहरी ढलान से अंबेडकर चौक तक तीसरी आंख सक्रिय; संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर”
“2022 में स्थापित कैमरे डेढ़ वर्ष से बंद; यातायात व्यवस्था मजबूत, अपराध नियंत्रण को बढ़ावा”
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे पुनः चालू। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा मद से 18 कैमरों को सक्रिय किया।AmritToday.in

विवरण:: पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर की सुरक्षा मजबूत की। 2022 में कलेक्ट्रेट DMF मद से लगाए गए प्रमुख चौराहों के सीसीटीवी कैमरे रखरखाव अभाव में डेढ़ वर्ष से बंद थे। सड़क सुरक्षा मद से सुधार कर 18 कैमरों को सक्रिय किया गया। amrittoday.in
कचहरी ढलान, चमेली चौक, घड़ी चौक, रत्नाबांधा, सिहावा व अंबेडकर चौक पर अब पूर्ण निगरानी होगी। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर सतत पैनी नजर रहेगी। यातायात व्यवस्था सुधरेगी व अपराध नियंत्रण मजबूत होगा। धमतरी पुलिस ने यातायात नियम पालन व सहयोग की अपील की।amrittoday.in



