विधायक चातुरी नंद ने कृषि यंत्र अनुदान वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। महासमुंद उप संचालक व CHAMPS पोर्टल पर गुजरात BJP रिश्तेदार कंपनी का नियंत्रण बताया।
केवल 2 कंपनियों का पंजीकरण, 10 नोटिस के बाद भी कार्रवाई न हुई। मंत्री से भ्रष्ट अफसर पर सख्ती की मांग, कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी।
अमृत टुडे , रायपुर छत्तीसगढ़
12 मार्च 2026 । सरायपाली कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने कृषि विभाग में अनियमितताओं पर मंत्री से सवाल दागे। CHAMPS पोर्टल व DMF खरीदी पर गंभीर आरोप।

विवरण: सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने ध्यानाकर्षण में कहा कि प्रदेश में अनुदानित कृषि यंत्र वितरण में अनियमितता हो रही है, खासकर महासमुंद के कृषि उप संचालक द्वारा। उन्होंने मंत्री से पूछा कि केवल 2 कंपनियों का अधिक पंजीकरण क्यों, CHAMPS पोर्टल का रखरखाव गुजरात की BJP शीर्ष नेता के रिश्तेदार वाली कंपनी क्यों कर रही है।

नंद ने CHAMPS-2 गाइडलाइन जारी न होने, 10 नोटिस व जांच के बाद भी उप संचालक पर कार्रवाई न होने तथा DMF मद में स्पेयर पार्ट्स खरीदी की अनियमितता का जिक्र किया। उन्होंने भ्रष्ट अफसरों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की तथा कहा कि मंत्री व कर्मचारियों को संरक्षण मिला हुआ है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है।

