• Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

विधानसभा में शुरू होते ही विपक्ष ने LPG गैस की किल्लत पर स्थगन प्रस्ताव लाया। नारेबाजी के साथ गर्भगृह में घुसे विधायक स्वमेव निलंबित।

नेता प्रतिपक्ष: गैस किल्लत से होटल बंद, शादियां प्रभावित। स्पीकर ने स्थगन अग्राह्य करार दिया, केंद्र का विषय बताकर चर्चा से इनकार।

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

12 मार्च 2026 । “छत्तीसगढ़ विधानसभा में LPG सिलेंडर की कमी पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी और बहिर्गमन के बीच स्पीकर ने चर्चा से इनकार कर दिया।

विवरण: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार को शुरू होते ही विपक्ष ने LPG गैस की किल्लत पर स्थगन प्रस्ताव लाकर हंगामा मचा दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडरों की भारी कमी से होटल बंद हो रहे हैं और शादियों का सीजन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कालाबाजारी रोकने और व्यवस्था सुधारने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने वैश्विक युद्ध का हवाला देते हुए भी इसे हर घर से जुड़ा मुद्दा बताकर चर्चा की मांग की। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसे विधानसभा के लिए सही प्लेटफॉर्म न बताते हुए आपत्ति जताई। स्पीकर ने स्थगन को केंद्र का विषय बताकर अग्राह्य कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन कर लिया। गर्भगृह में घुसने वाले विपक्षी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए।

Leave a Reply