• Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

विधायक अनुज शर्मा ने अफीम खेती के आरोपों को निराधार बताया, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश। LPG किल्लत को अंतरराष्ट्रीय तनाव से जोड़ा, स्थिति नियंत्रण में होने का आश्वासन।

AI डीपफेक पर चिंता जताई, सड़क हादसों में मुआवजा ब्यौरा मांगा। धरसीवां में विकास कार्यों की प्रगति पर जोर, विष्णु देव साय के सुशासन की तारीफ

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

12 मार्च 2026 । धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। अफीम जांच से लेकर LPG किल्लत और डीपफेक तक के मुद्दों पर उनके प्रमुख वक्तव्य।

विवरण: धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठे मुद्दों पर मीडिया से बातचीत में विपक्ष के आरोपों का खारिज करते हुए कहा कि अफीम खेती के मामले में मंत्रियों की संलिप्तता के आरोप निराधार हैं। उन्होंने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जाने और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के LPG आपूर्ति पर आरोपों पर पलटवार करते हुए अंतरराष्ट्रीय कारणों जैसे ईरान-अमेरिका तनाव का हवाला दिया तथा केंद्र सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में स्थिति नियंत्रित होने की बात कही।

शर्मा ने AI और डीपफेक वीडियो के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए विधानसभा में कार्रवाई और कानूनी प्रावधानों की जानकारी मांगी। रायपुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर मुआवजे के लंबित मामलों का ब्यौरा मांगते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही। अपनी धरसीवां विधानसभा के तिल्दा-धरसीवां जनपद पंचायतों में मुख्यमंत्री समग्र योजना, विधायक-सांसद निधि से चल रहे विकास कार्यों (पूर्ण, अपूर्ण, अप्रारंभ) की प्रगति का लेखा-जोखा मांगा ताकि रुके कार्य तेज हों। उन्होंने कहा, “यह विष्णु देव साय का सुशासन है, यहाँ कोई भी गैर-कानूनी काम करने वाला बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply