• Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

मंत्री केदार कश्यप ने 62 लाख घरेलू गैस कनेक्शन बताते हुए कहा कि आपूर्ति सामान्य है, सरकार मॉनिटरिंग कर रही। विपक्ष को वैश्विक मुद्दा विधानसभा में लाने पर आड़े हाथ लिया।

कांग्रेस के जमाखोरी भय फैलाने का आरोप, पिछली सरकार के घोटालों पर तंज। CM साय के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई, होली बाद विधायक दल बैठक।

अमृत टुडे , रायपुर छत्तीसगढ़

12 मार्च 2026 । “वन मंत्री केदार कश्यप ने LPG विवाद पर सरकार का पक्ष रखा। विपक्ष की आलोचना कर कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर निशाना साधा। योजनाओं के क्रियान्वयन पर विधायक बैठक की जानकारी दी।

विवरण:: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में 62 लाख से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन (उज्ज्वला सहित) हैं और गैस आपूर्ति में कोई समस्या नहीं, सरकार निरंतर निगरानी रख रही है। विपक्ष द्वारा सदन में मुद्दा उठाने को गुमराही बताया, कहा कि यह वैश्विक संकट है जिस पर PM मोदी के नेतृत्व में केंद्र सकारात्मक कदम उठा रहा।

उन्होंने विपक्ष पर पैनिक पैदा कर जमाखोरी बढ़ावा देने का आरोप लगाया तथा पिछली कांग्रेस सरकार के कोयला, रेत व शराब घोटालों पर चुप्पी की आलोचना की। CM विष्णुदेव साय सरकार की सराहना करते हुए दुर्ग अफीम मामले में त्वरित कार्रवाई का उल्लेख किया। होली के बाद विधायक दल की बैठक में बजट क्रियान्वयन व रणनीतियों पर चर्चा होगी, ताकि योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचे।



Leave a Reply