• Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं के लिए योजना लॉन्च की। 28.42 लाख लोगों का सरचार्ज माफ, एकमुश्त भुगतान पर मूल में 5% छूट

3 किश्त विकल्प उपलब्ध, कोरोना प्रभावितों को राहत। PM सूर्य घर योजना में 36,000 सोलर प्लांट, 2,931 को 8.79 करोड़ सब्सिडी। मोर बिजली ऐप पर पंजीकरण

अमृत टुडे, रायपुर । “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस वार्ता में बिजली बिल बकाये पर बड़ी राहत योजना का शुभारंभ किया। विपक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई का दावा।

विवरण:: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू कर 28.42 लाख बकायेदार उपभोक्ताओं को सरचार्ज पूरी तरह माफ किया। एकमुश्त मूल राशि पर 5% छूट, 3 किश्तों में भुगतान पर भी लाभ, कुल 757 करोड़ राहत। कोरोना या अन्य कारणों से बिल न भरने वालों को लाखों तक बकाया से मुक्ति का अवसर, ‘मोर बिजली ऐप’ व वेबसाइट पर पंजीकरण।
PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में केंद्र-राज्य सब्सिडी से 36,000 घरों में सोलर प्लेट लगे, 2,931 उपभोक्ताओं को 8.79 करोड़ अंतरित। CM ने छत्तीसगढ़ की 30,000 मेगावाट उत्पादन क्षमता का जिक्र कर कांग्रेस के 36 वादों न पूरे होने व भ्रष्टाचार पर निशाना साधा। अपराधियों पर अभूतपूर्व त्वरित कार्रवाई व पूरे प्रदेश में जांच का निर्देश दिया।

Leave a Reply