• Wed. Sep 23rd, 2026
Spread the love

डीडी नगर थाना क्षेत्र में 8 मार्च को अग्रवाल मैरिज पैलेस के पास युवक पर चाकू हमला। पुलिस ने सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से मुख्य आरोपी नवीन कुमार यादव उर्फ दादू सहित 3 नाबालिग पकड़े।

पुरानी रंजिश का मामला, तलवार-चाकू-गुप्ती सहित 5 हथियार बरामद। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, पूछताछ जारी।

रायपुर में चाकूबाजी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को दबोचा।

विवरण: रायपुर डीडी नगर थाना पुलिस ने 8 मार्च को रायपुरा स्थित अग्रवाल मैरिज पैलेस के पास युवक पर चाकू से हमले के मामले में एक बालिग सहित तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी नवीन कुमार यादव उर्फ दादू को पकड़ा गया, जबकि विधि से संघर्षरत तीन बालक हिरासत में लिए गए।
आरोपियों के पास से तलवार, चाकू व गुप्ती सहित कुल 5 घातक हथियार जब्त हुए। पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते हमला स्वीकार किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी (पश्चिम) राहुल देव शर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी।




Leave a Reply

You Missed