अमृत टुडे/ रायपुर छत्तीसगढ़।
22 मार्च 2026 । खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का धमाकेदार आगाज! अरुणाचल वेटलिफ्टरों का राऊत नाचा से जोरदार स्वागत। आदिवासी प्रतिभाओं का राष्ट्रीय मंच, रोमांचक मुकाबले ।
विवरण :: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए 22 मार्च सुबह अरुणाचल प्रदेश के 13 वेटलिफ्टरों व 1 सहयोगी स्टाफ का रायपुर विमानतल पर रंगारंग स्वागत हुआ। राऊत नाचा दल की प्रस्तुतियों व गुलाब भेंटकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग व SAI अधिकारियों ने हार्दिक अभिनंदन किया। 23 मार्च को अन्य राज्य पहुंचेंगे।

देश का पहला ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में 25 मार्च से 3 अप्रैल चलेगा। 3000 जनजातीय खिलाड़ी 7 खेलों में पुरुष-महिला वर्ग प्रतिस्पर्धा करेंगे। आयोजन आदिवासी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देगा।




