• Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे/रायपुर, छत्तीसगढ़।

22 मार्च 2026 । नवरात्रि के शुभ पर्व पर रायपुर की धरा पर भक्ति की अविरल धारा बह रही है। इसी कड़ी में राजधानी के मशहूर समाजसेवी कुबेर राठी ने चामुण्डा दरबार में टेका मत्था कर माँ की कृपा और बजरंगबली की अनुकंपा को समर्पित होकर 15 वर्ष पूरे कर चुके ‘हनुमान सेवा’ के महाभंडारे को जारी रखने का संकल्प दोहराया।”amrittoday.in

विवरण :: “शक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि पर रायपुर के समाजसेवी कुबेर राठी सर्वप्रथम केंद्रीय जेल परिसर स्थित आदि शक्ति श्री चामुण्डा देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने शास्त्रोक्त विधि से माता की पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में प्रज्वलित ‘ज्योति कलश’ के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के आरोग्य और ऐश्वर्य की प्रार्थना की। माँ चामुण्डा के दर्शन के बाद वे रेलवे स्टेशन स्थित सर्वधर्म हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंगबली की आरती और पूजा के साथ नवरात्रि विशेष पर आयोजित महाभंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।amrittoday.in

कुबेर राठी ने कहा कि वर्ष 2009 से चल रहे इस सेवा क्रम के माध्यम से हर शनिवार करीब 8000 से 10000 श्रद्धालु और राहगीर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और वे बजरंगबली की अनुकंपा और माँ चामुण्डा की कृपा से ही इस पुनीत कार्य का माध्यम बनने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं, जिसे वे अपने अंतिम सांस तक जारी रखने की प्रतिज्ञा करते हैं।”amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed