अमृत टुडे/ रायपुर-दुर्ग, छत्तीसगढ़
22 मार्च 2026 । रायपुर कमिश्नरेट ने खारून नदी ब्रिज मरम्मत के लिए 1 अप्रैल से 1 माह बंदी घोषित की। एनएच-53 पर प्रतिदिन 1.5 लाख वाहनों का मुख्य मार्ग प्रभावित, जाम से बचने डायवर्जन प्लान जारी।
ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला, एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार व थाना प्रभारियों ने निरीक्षण किया। चन्दनीडीह-कुम्हारी टोल वन-वे, ओवरटेक पर प्रतिबंध। अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।
दुर्ग-रायपुर खारून ब्रिज 1 अप्रैल से मरम्मत के लिए बंद! ट्रैफिक वन-वे चलेगा, जाम से बचें- नए डायवर्जन रूट अपनाएं।amrittoday.in

विवरण:: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के प्रेस नोट के अनुसार, एनएच-53 कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज पर 1 अप्रैल 2026 से लगभग 1 माह मरम्मत होगी। यह दुर्ग-रायपुर जोड़ने वाला व्यस्त मार्ग है जहां रोज 1.5 लाख वाहन गुजरते हैं, जिससे जाम की आशंका है। ब्रिज पर ट्रैफिक वन-वे चलेगा: दुर्ग से रायपुर व रायपुर से दुर्ग।
डायवर्जन प्लान (दुर्ग से रायपुर):
एयरपोर्ट/नया रायपुर: सेलूद-पाटन-अभनपुर।
भिलाई रिसाली/उतई: सेलूद-फूंडा-जामगांव-मोतीपुर-अमलेश्वर।amrittoday.in

चरोदा/कुमारी भिलाई-3: सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर।
कुम्हारी अहिरवार: कुम्हारी-उरला-खमरिया-अमलेश्वर।
कुम्हारी टोल: चन्दनीडीह तक वन-वे।
रायपुर से दुर्ग: कार/बाइक चालक चन्दनीडीह से पुराना रपटा पुल या भटगांव-अमलेश्वर-मोतीपुर मार्ग अपनाएं।
चन्दनीडीह-कुम्हारी टोल वन-वे पर ओवरटेक न करें। एयरपोर्ट, हॉस्पिटल, परीक्षा आदि के लिए अतिरिक्त समय लें। यातायात संकेतों व पुलिस निर्देशों का पालन करें।amrittoday.in





