ट्रिपल इंजन का तुगलकी फरमान: 1 अप्रैल से 100 मेहमानों पर पाबंदी, जुर्माना लगेगा!
तुगलकी फैसला: सफाई फेल, फिर भी पारिवारिक आयोजनों पर 100 मेहमानों की सेंध
कांग्रेस का सवाल: 1 अप्रैल से शादी-ब्याह में 100 मेहमानों पर क्यों पाबंदी?
ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान: अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते, लगेगा जुर्माना….
Amrit today/रायपुर, 23 मार्च 2026। भाजपा सरकार के 1 अप्रैल से पारिवारिक आयोजनों पर मेहमानों की संख्या बताने की अनिवार्यता पर सवाल खड़े करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर 1 अप्रैल से बिना निकायों को जानकारी दिए शादी-ब्याह, जन्मदिन, सुख-दुख एवं पारिवारिक आयोजनों में 100 से अधिक मेहमानों को बुलाने पर पाबंदी लगा दी है। बिना सूचना ज्यादा मेहमान बुलाने और आयोजन से कचरा फैलाने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम की सूचना तीन दिन पहले देने की अनिवार्यता है। यह निर्णय पूरी तरह अव्यवहारिक है। सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हर तरफ गंदगी फैली हुई है, नालियां बजबजा रही हैं, सड़कों पर धूल उड़ रही है। इन अव्यवस्थाओं को सुधारने के बजाय पारिवारिक आयोजनों पर पाबंदी लगाना और अनुमति की बाध्यता थोपना आयोजकों के लिए अतिरिक्त तनाव है। वैसे भी बड़े आयोजन किराए के भवनों, लॉन, गार्डन या सरकारी भवनों में होते हैं, जहां सफाई चार्ज सहित अन्य शुल्क वसूला जाता है। घरेलू आयोजनों में कचरा इकट्ठा कर उसका उचित निपटान किया जाता है। सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए यह तानाशाही दिखा रही है।




