नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन में सांसदों के साथ रात्रिभोज, मुख्यमंत्री साय की विकास चर्चा
डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ को नई गति देने पर संकल्प – साय की दिल्ली मुलाकात
मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली में सांसदों से की विस्तृत वार्ता, राज्य विकास के मुद्दे पर चर्चा
छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज, सांसदों के साथ साय ने बनाया “नया, सशक्त छत्तीसगढ़” का विज़न
दिल्ली में सांसदों के साथ रात्रिभोज, विकास पर मिलकर किए जाएंगे प्रयास – साय

अमृत टुडे/नई दिल्ली, 23 मार्च 2026। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के माननीय सांसदों के साथ रात्रिभोज के दौरान आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांसद साथियों के साथ विस्तार से संवाद किया तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार‑विमर्श किया।

चर्चा में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय, योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन तथा छत्तीसगढ़ के आर्थिक व औद्योगिक विकास को नई गति देने के उपायों पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयामों तक ले जाने के लिए सरकार संकल्पित हैं तथा इस दिशा में राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से ही नया, सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनेगा।




