• Sun. May 10th, 2026

“सुशील आनंद शुक्ला का बीजेपी पर तीखा प्रहार: आदिवासियों के बीच विद्वेष बोने वाली पार्टी”…..

Spread the love

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी को धर्म-जाति के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। आदिवासियों को हिंदू न बताकर विवाद पैदा करने का दावा किया।”

धर्म से धर्म को लड़ाना, जाति से जाति को लड़ाना BJP का पुराना चरित्र।” वनांचलों में विद्वेष फैलाने का आरोप ।आत्मलोचन की नसीहत दी।”

अमृत टुडे/ रायपुर ,छत्तीसगढ़। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी आदिवासियों के बीच हिंदू-नहीं होने का बीज बोती है। हर जगह धार्मिक विवाद पैदा करने वाली रणनीति पर सवाल उठाए।

विवरण :: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील आनंद शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी पर आदिवासी समाज को बांटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “धर्म से धर्म को लड़ाना, आपसी विद्वेष पैदा करना, जाति से जाति को लड़ाना, यह भारतीय जनता पार्टी का पुराना चरित्र रहा है। आदिवासी समाज में यह बीज बोना कि वह तो हिंदू नहीं है, प्रकृति पूजक है।”

शुक्ला ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के वनांचलों में बीजेपी नेता जाकर आदिवासियों के बीच अन्य धर्मों से विवाद पैदा करते हैं। “भारतीय जनता पार्टी को आत्मलोचन करना चाहिए कि ये स्थितियां क्यों पैदा कर रही है?” उन्होंने हर संभव स्थान पर धार्मिक विभाजन की रणनीति पर निशाना साधा।

“जहाँ हिंदू-मुसलमान होंगे वहां हिंदू-मुसलमान को लड़ाएंगे, जहाँ आदिवासी और क्रिश्चियन होंगे वहां आदिवासी-क्रिश्चियन को लड़ाना—ये BJP का चरित्र है।” यह बयान धार्मिक व सांस्कृतिक मुद्दों पर चल रही राजनीतिक बहस के बीच आया है।

Leave a Reply