• Thu. Sep 24th, 2026

“गंगरेल नौकायान उत्सव: धमतरी में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का ऐतिहासिक आयोजन, 52 टीमों ने रचा इतिहास”…..

Spread the love

धमतरी के गंगरेल बांध पर पहली बार गंगरेल नौकायान उत्सव आयोजित। 52 टीमों ने 1000 मीटर दूरी में दिखाया दमखम। महिला प्रतिभागियों ने सशक्तिकरण का संदेश दिया।

प्रथम:रोमार निषाद तिरी (₹1 लाख), द्वितीय: मंडावी कोलियारी (₹50,000), तृतीय: कोमल निषाद (₹25,000)। वेशभूषा-सजावट पर विशेष पुरस्कार।”

अमृत टुडे/धमतरी, छत्तीसगढ़ । गंगरेल बांध पर भव्य नौकायान प्रतियोगिता संपन्न। विधायक ओमकार साहू व कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने शुभारंभ किया। जल पर्यटन को मिली नई पहचान।

विवरण :: धमतरी जिले में गंगरेल बांध पर पहली बार ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। मचान हाट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स पॉइंट तक 1000 मीटर की दूरी तय करने वाली इस दौड़ में धमतरी, कांकेर व बालोद की 52 टीमों ने भाग लिया।
विधायक ओमकार साहू, महापौर रामू रोहरा व पूर्व विधायक रंजना साहू ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी खास रही। तिर्रा की चयन बाई, सुमन व दिनेश्वरी निधार ने पारंपरिक नाव से प्रतिस्पर्धा की। परिणामों में बोट-04 (रोमार निषाद तिरी व जीतु निषाद) प्रथम, बोट-11 द्वितीय व बोट-10 तृतीय रही। वेशभूषा पुरस्कार बोट-06 व सजावट पुरस्कार बोट-08 को मिला। विजेताओं को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार वितरित हुए, महिलाओं के लिए सांत्वना पुरस्कार भी घोषित।

कार्यक्रम में पौधरोपण, मत्स्य समितियों को आइस बॉक्स वितरण व वॉटर एंबुलेंस शुभारंभ हुआ। विधायक ओमकार साहू ने इसे सांस्कृतिक परंपरा व जल पर्यटन का प्रतीक बताया। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि यह युवाओं में साहसिक खेलों की रुचि बढ़ाएगा व गंगरेल को पर्यटन हब बनाएगा।

Leave a Reply

You Missed