खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : PRSU मैदान में सीनियर पुरुष 71 किग्रा वर्ग में मिजोरम के सिल्वन बेह्रोथाटलो ने स्नैच-क्लीन एंड जर्क में संतुलित प्रदर्शन किया
कर्नाटक के मंजूनाथ मराठी (270 किग्रा) रजत, अरुणाचल के तायर रोनिक (255 किग्रा) कांस्य; आदिवासी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच।
अमृत टुडे/ रायपुर छत्तीसगढ़,27 मार्च 2026 । खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के तहत पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय मैदान में वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मिजोरम के सिल्वन बेह्रोथाटलो ने कुल 281 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। देशभर से आए खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबला पेश किया।

कर्नाटक के मंजूनाथ मराठी ने 270 किग्रा के साथ रजत, जबकि अरुणाचल प्रदेश के तायर रोनिक ने 255 किग्रा उठाकर कांस्य हासिल किया।
झारखंड, असम, केरल के खिलाड़ी भी प्रतिस्पर्धा में शामिल रहे। यह पहला आयोजन आदिवासी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का मंच बन रहा है।




