• Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

राष्ट्रीय कर्तव्य है नेतृत्व के साथ चलना; कोरोना में विपक्ष ने संकट भुनाया, अब राहत महसूस हो रही।”

अमृत टुडे/ रायपुर छत्तीसगढ़,27 मार्च 2026 । भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडे ने कहा कि ग्लोबल संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती कर आमजन को राहत दी। उन्होंने विपक्षी दलों पर संकट के समय राजनीति करने का आरोप लगाया।
पांडे ने कहा, “पेट्रोल और डीजल में नरेंद्र मोदी ने एक्साइज ड्यूटी में बहुत सुधार किए हैं। पेट्रोल पर ₹13 से घटाकर ₹3, डीजल पर जीरो।” उन्होंने इसे मोदी की विशेषता बताया, जो अतिरिक्त बोझ नहीं डालता। यह फैसला हालिया वैश्विक ऊर्जा संकट में जनहितैषी कदम है।

www.amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed