• Sun. Apr 19th, 2026

“वार्ड 54 पार्षद सुषमा तिलक साहू ने 3 ईवी कचरा वाहनों को पूजा कर रवाना किया, नागरिकों से स्वच्छ रायपुर की अपील”…..

Spread the love

रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त 3 इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्षद सुषमा तिलक साहू ने श्रीफल फोड़कर वार्डों में भेजा।

रामकी कंपनी के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण; जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा उपस्थित।

अमृत टुडे/ रायपुर छत्तीसगढ़, 27 मार्च 2026 । कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड 54 की पार्षद सुषमा तिलक साहू ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जोन 10 स्वास्थ्य विभाग को मिले 3 ईवी वाहनों को पूजा कर रवाना किया। अनुबंधित एजेंसी रामकी कंपनी के माध्यम से अब घर-घर कचरा संग्रहण तेज होगा।

विवरण: जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा व संबंधित कर्मचारियों की मौजूदगी में यह पहल शुरू की गई। पार्षद ने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रतिदिन सफाई मित्रों को कचरा सौंपकर रायपुर को स्वच्छ-सुंदर बनाने में योगदान दें। यह कदम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

www.amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed