अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
15 अगस्त 2026 । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के सभी संगवारियों, दीदी-बहिनों, सियानों, नौजवानों और किसानों को स्वतंत्रता दिवस की गाड़ा-गाड़ा बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के पावन अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प करें कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे और विकसित भारत बनाएंगे।
अरुण साव ने कहा कि आज के दिन हम उन वीर शहीदों को नमन करें, जिनके त्याग, तपस्या और बलिदान से हमारे देश को आज़ादी मिली है। उन्होंने कहा कि उनके सपनों को साकार करने का संकल्प ही हमें लेना है। उप मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सभी को स्वतंत्रता दिवस की गाड़ा-गाड़ा बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा—राम-राम, जय जोहार, जय छत्तीसगढ़, जय हिन्द।




