• Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे/ रायपुर, छत्तीसगढ़। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की 21वीं बैठक आज कृषि महाविद्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में ‘स्वयं से पहले आप’ के संदेश के साथ शुरू हुई, जहां अधिष्ठाता डॉ. संजय शर्मा ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। राज्य समन्वयक डॉ. नीता बाजपेयी ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया, जबकि कुलपति ने परिसर में स्वच्छता जन-अभियान चलाने का सुझाव दिया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सलाहकार समिति की 21वीं बैठक कृषि महाविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक का उद्घाटन और मुख्य संदेशअधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉ. संजय शर्मा ने बैठक की शुरुआत ‘स्वयं से पहले आप’ के प्रेरणादायक संदेश से की। उन्होंने स्वच्छता को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य समन्वयक डॉ. नीता बाजपेयी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला, इसे आपातकाल में जीवन रक्षक बताते हुए जन-जागरूकता की आवश्यकता बताई। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता को जन-अभियान बनाने और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।

पर्यावरण और सामाजिक कार्यों पर चर्चा
‘Green Army NGO’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जैसे कार्यों पर विशेष फोकस रहा। जल संरक्षण पर चिंता जताई गई कि प्रदूषण से जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं और 30% पेयजल व्यर्थ जा रहा है। सिंगल-यूज प्लास्टिक समाप्त करने और प्लास्टिक बोतलों के उपयोग को कम करने का संकल्प लिया गया।
डॉ. रत्ना नशीने ने एनएसएस के जरिए युवाओं को जोड़ने पर जोर देते हुए अबूझमाड़ में पीस मैराथन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, वीड मैनेजमेंट, टीकाकरण और मिलेट्स मिशन जैसे कार्य साझा किए। प्रशिक्षण में पीटीआई ट्रेनिंग और राष्ट्रीय पुरस्कारों की तैयारी पर चर्चा हुई।

www.amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed